फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New residential colonies to be built in Bibipur and Silajuddi

Muzaffarnagar News: बीबीपुर और सिलाजुड्डी में बनेगी नई आवासीय कॉलोनी

Tue, 25 Nov 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
New residential colonies to be built in Bibipur and Silajuddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमडीए ने किसानों की सहमती न मिल पाने के कारण पीनना और रुकनपुर में नई कॉलोनी बनाने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया है। नई कॉलोनी बसाने के लिए शेरनगर सहित गांव बीबीपुर और सिलाजुड्डी में जमीन तलाशी जाएगी। इसके लिए प्रस्तावित योजना की वित्तीय एवं भौतिक व्यवहार्यता का परीक्षण कराया जाएगा। शामली को पृथक प्राधिकरण बनाए जाने के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली बैठक में प्रस्ताव पास किया गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की 58वीं बोर्ड बैठक सहारनपुर में मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सबसे पहले गत बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में 14 प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिनमें आउट सोर्स पर कर्मचारी रखने संबंधी प्रस्ताव को छोड़ कर बाकी सभी पर आम सहमती बन गई। बताया कि मानचित्र स्वीकृति के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जमा होने वाली एफडीआर धनराशि में बढ़ोतरी संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन

अब 300 से 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने भवन के लिए पूर्व में निर्धारित 25 हजार के सापेक्ष 60 हजार की एफडीआर ली जाएगी। 500 से 1000 वर्ग मीटर में बने भवन के लिए 50 हजार के सापेक्ष एक लाख और एक हजार वर्ग मीटर से ऊपर वाले भवन पर एफडीआर एक से बढ़ा कर दो लाख रुपये से अधिक की एफडीआर ली जाएगी। पुनरीक्षित बजट प्रस्ताव सहित नगर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 800 व्यक्तियों की क्षमता के ऑडिटोरियम निर्माण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इनके अलावा अमृत-2.0 योजनांतर्गत कांधला, बुढ़ाना और खतौली की महायोजना बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डीएम उमेश मिश्रा, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना, बोर्ड सदस्य शरद शर्मा, गजे सिंह, श्रीमोहन तायल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed