फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New education policy will enhance future: Gajendra

नई शिक्षा नीति से संवरेगा भविष्य: गजेंद्र

Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
New education policy will enhance future: Gajendra
नई शिक्षा नीति से संवरेगा भविष्य: गजेंद्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर नई शिक्षा नीति विषयक पर आयोजित कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। डीआईओएस ने कहा कि नई नीति से छात्रों का भविष्य संवर जाएगा।

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार व प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने कहा कि नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा, प्रयोगात्मक कार्यों, क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा, ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य किए जा रहे है। नई शिक्षा नीति में विद्यालयों के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बढे़गा। विभिन्न क्षमता के छात्र-छात्राओं के बीच के डिजिटल अंतर को कम किया जाएगा। प्रोफेशनल व श्रेष्ठ नागरिक निर्माण के लिए शिक्षकों का योगदान हमेशा ही अहम होता है। डॉ विकास कुमार, राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्या कंचनप्रभा शुक्ला, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, विपिन त्यागी, सुचित्रा सैनी, प्रधानाचार्य सुदीप कुमार, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, शिक्षिका वंदना शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम सिंघल, प्रधानाध्यापक सरताज अली, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य तरसपाल पुंडीर, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार ,आशीष द्विवेदी, रामअवतार शर्मा , सुधीर त्यागी, यशपाल पुंडीर ,मदन पाल, संजय भटनागर , उमा रानी , अनिल शास्त्री, अंजुम परवीन, तेजेंद्र सिंह, अनुराधा पंवार, नीलेश वशिष्ठ , बीएस भारद्वाज , विनय यादव , अंशु सिंह ,रामपाल सिंह, समुंद्रसेन, नीरज कुमार, रणबीर सिंह , मीनाक्षी, शिक्षक अभिषेक गर्ग, राकेश कुमार, डॉ ब्रजभूषण शर्मा, ललित मोहन गुप्ता व सहायक अध्यापक संदीप को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता वंदना शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed