फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New 19 corona positives found in Muzaffarnagar district in one day

जिले में एक दिन में 19 कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 12 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
New 19 corona positives found in Muzaffarnagar district in one day
नगर में मार्किट को सेनिटाइज कराते एडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में एक दिन में मिले नए 19 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को 19 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन में संक्रमित मिलने का यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें से 18 मामले तो पूर्व में मिल चुके संक्रमितों से ही संबंधित हैं जबकि एक नए क्षेत्र से है। जिले में अब तक कुल 159 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, जिनमें 74 ठीक हो गए, जबकि 85 एक्टिव पॉजिटिव केस जिले में हैं।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में 117 सैंपलों में 17 नए पॉजिटिव मिले। शाम को आई रिपोर्ट में दो और पॉजिटिव मिले। इनमें 17 केस पुराने मामलों से जुड़े हैं जबकि दो नए क्षेत्र से हैं। शहर के केशवपुरी निवासी करीब 65 वर्षीय सराफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बीमारी के कारण उनका नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। लक्षण नजर आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच कराई थी। वहीं, शहर की कच्ची सड़क पर भी पुलिया के पास नया मामला सामने आया है। इन दोनों की संक्रमण चेन पुराने रोगियों से अलग है।
विज्ञापन

अन्य संक्रमितों में खतौली के देवीदास मोहल्ले और गांव मढ़करीमपुर में तीन-तीन केस हैं। देवीदास मोहल्ले में विद्युत विभाग का अवर अभियंता कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज उनके परिवार की एक महिला सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं। गांव मढ़करीमपुर में कैंसर और कोरोना से पीड़ित एक वृद्ध की मेरठ में मौत हो गई थी। उसका पुत्र भी संक्रमित मिला था। उसके परिवार की भी दो महिलाओं सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के लद्दावाला में एक नया मामला सामने आया हैं। यहां पर भी एक युवक पहले भी संक्रमित मिल चुका है। खालापार में भी कोरोना की चेन लंबी हो गई है। यहां किडनी की बीमारी से पीड़ित एक वृद्धा कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसकी मेरठ में मौत हो गई थी। महिला के परिवार और मोहल्ले के करीब 35 लोग पहले संक्रमित मिल चुके हैं। अब यहां पर चार नए मामले सामने आए हैं। शहर में ही मोहल्ला गढ़ी गोरवान में हृदयरोगी वृद्ध की मौत के बाद यहां भी नए छह मामले नए मिले हैं। सभी उसके परिजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed