{"_id":"606f4aab8ebc3e59144f1f99","slug":"neha-wants-to-make-a-career-of-youth-with-development-muzaffarnagar-news-mrt533620755","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के साथ युवाओं का कॅरियर बनाना चाहती है नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के साथ युवाओं का कॅरियर बनाना चाहती है नेहा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शूटर नेहा तोमर, जो मखियाली गांव से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही है।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास के साथ युवाओं का कॅरियर बनाना चाहती हैं नेहा
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर ग्राम प्रधान बन कर गांव का विकास करने के साथ युवाओं का कॅरियर बनाने का सपना संजोए हैं। नेहा ने सदर ब्लॉक के गांव मखियाली से ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
सदर ब्लॉक के ग्राम मखियाली निवासी 22 वर्षीय शूटर नेहा तोमर 2018 में जर्मनी में जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप 50 मीटर फ्री पिस्टल प्रतिस्पर्धा में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत और इसी वर्ग में टीम के साथ गोल्ड मेडल जीत चुकी है। 2018 में ही कुवैत में हुई एशियन एयर गन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके अलावा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वह अनेक पदक जीत चुकी हैं।
डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा नेहा का सपना ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतना है। वह कॉमनवेल्थ गेम्स की भी तैयारी में लगी हैं। पंचायत चुनाव में उसका गांव मखियाली महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ, तो उसने ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। जिस पर उसके किसान पिता राजीव तोमर और मां रेणु तोमर ने बेटी को प्रोत्साहित किया। नेहा ने मां के साथ सदर ब्लाक में पहुंचकर ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नेहा ने बताया कि ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ने के पीछे उसका उद्देश्य गांव का विकास करने के साथ युवा वर्ग को शिक्षित करना और उन्हें खेलों में प्रोत्साहित उनका कॅरियर बनाना है। यदि ग्रामीणों ने मौका दिया तो वह गांव में कॉलेज और स्टेडियम का निर्माण कराएगी।