फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NCC cadets will parade with police contingents on Republic Day

Muzaffarnagar News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस की टोलियों संग एनसीसी कैड्ट करेंगे परेड

Fri, 24 Jan 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets will parade with police contingents on Republic Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस साल गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में 6 पुलिस की टोली और 1 एनसीसी कैडेट की टोली प्रतिभाग करेगी। इसके साथ ही माध्यामिक और सीबीएसई के लगभग 17 स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत करेंगे।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार परेड के प्रथम कमांडर सीओ राम आशीष यादव, द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह और हेड कमांडर उपनिरीक्षक ज्योति चौधरी होंगी। उनके नेतृत्व में निकलने वाली परेड की तैयारी में अलग-अलग टुकड़ियां लगी हुई हैं। परेड में भाग लेने के लिए पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों के स्काउट और एनसीसी के कैड्ट पुलिस लाइन मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास के लिए स्कूलों की सांस्कृतिक टीम भी तैयारी कर रही है। देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन


-महाकुंभ की वजह से दो टोलियां हुईं कम
प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह ने बताया कि परेड में 82 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट की टोली के साथ छह पुलिस की टोली होंगी। महाकुंभ में फोर्स की ड्यूटी होने के कारण दो टोलियां कम हुई हैं। परेड में स्काउट गाइड टोली, संब इंस्पेक्टर टोली, यातायात पुलिस टोली, एसपीओ टोली, सिविल पुलिस टोली और महिला पुलिस टोली शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed