फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin convinced Renuka Pawar's voice

रेणुका पंवार की सुरीली आवाज के कायल हुए नवाजुद्दीन

Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin convinced Renuka Pawar's voice
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ​से मिली युवा हरियाणवी सिंगर रे? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रेणुका पंवार की सुरीली आवाज के कायल हुए नवाजुद्दीन
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हरियाणवी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं गायिका रेणुका पंवार बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिलने पहुंची। नवाजुद्दीन भी रेणुका की सुरीली आवाज के मुरीद हो गए। उन्होंने होनहार गायिका की खूब सराहना की। हमेशा मेहनत से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे की रहने वाली गायिका रेणुका पंवार ने हरियाणवी सिनेमा में नई पहचान बनाई है। वह बृहस्पतिवार को बुढ़ाना पहुंचीं। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय की फेन युवा गायिका रेणुका ने फिल्म अभिनेता से मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने अभिनेता की गैंग्स ऑफ वासेपुर, किक, बजरंगी भाईजान समेत अन्य फिल्मों की तारीफ की। नवाज ने रेणुका के अब तक के गाए गानों के विषय में जाना और सराहना की। उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत से आगे बढ़ने से ही कामयाबी मिलती है, जिस तरह अब तक मेहनत की है, उसी तरह भविष्य में आगे बढ़कर मुकाम हासिल करना है। रेणुका के भाई विक्की पंवार, रिंकू धामा और साबू अब्बासी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेणुका पंवार ने लीलो-चमन गाना सुनाया
बुढ़ाना। गायिका रेणुका पंवार ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लीलो-चमन-3 गाना सुनाया। गाने के कलाकार दिलेर खरकिया और रेणुका पंवार की नवाजुद्दीन ने सराहना की है। रेणुका ने नवाज को बताया कि गाने के बनाने में केहर खरकिया, मुकेश जाजी, अमन जाजी का योगदान है। इसके अलावा दिग्गज गायक राजेंद्र खरकिया के मार्गदर्शन में यह गाना तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed