फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nation will be enriched with respect for daughters: Omanand

बेटियों के सम्मान से समृद्ध बनेगा राष्ट्र: ओमानंद

Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nation will be enriched with respect for daughters: Omanand
श्री संत मण्डल आश्रम शुकतीर्थ में स्वामी श्यामानंद महाराज की पुण्यतिथि पर पूजा अर्चना करते संत ? - फोटो : KHATAULI
बेटियों के सम्मान से समृद्ध बनेगा राष्ट्र: ओमानंद
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि बहनों और बेटियों को सम्मान देना सनातन संस्कृति का धर्म है। मातृशक्ति ने त्याग और बलिदान से देश को गौरवान्वित किया है।

बघरा कस्बे में स्थित स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षा ऋषि की प्रतिमा का अनावरण स्वामी ओमानंद महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का पवित्र और वंदनीय जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का प्रकाश पुंज है। वीतराग संत का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सेवा, परोपकार और सत्य जैसे उच्च आदर्शों पर आधारित था। उनका अनुकरणीय जीवन दीर्घ-काल तक मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहेगा। राष्ट्र और समाज निर्माण में अपने जीवन का बलिदान कर गए शिक्षा ऋषि ने ज्ञान का ऐसा दीपक जलाया, जो कभी भी बुझ नहीं पाएगा और अज्ञान के अंधेरों में सबको राह दिखाएगा। लोकहित के लिए घोर परिश्रम स्वामी जी की साधना थी। निष्काम कर्म करना उनके जीवन का आदर्श था। ऐसा प्रतीत होता था कि कर्म उन्हें करना नहीं पड़ता था, बल्कि कर्म उनसे अपने आप होता था। वह जहां भी जाते थे, वहीं कर्म उठ खड़ा होकर उनका स्वागत और अगवानी करता था। चाहे वह विद्या मंदिर हो या देव मंदिर। उन्होंने कन्याओं की शिक्षा पर बहुत बल दिया। इसलिए उन्होंने कई कन्या इंटर और डिग्री कॉलेज खोलकर मातृ शक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा का सराहनीय कार्य किया। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर आर.के.सिंह ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। सर्जन डॉ. पी.के.कांबोज ने कहा कि गांव-गांव में शिक्षा के प्रति चेतना जगाकर स्वामी जी ने किसानों और मजदूरों के परिवारों को खुशहाली दी। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने अतिथियों को सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक अकील अहमद, कुँवर देवराज पंवार, इंजीनियर बी.आर.शर्मा, उमेश चंद शर्मा, के.के.शर्मा, मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर राजवीर सिंह, कल्याणकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा, गांधी पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता सतीश चंद शर्मा, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे। शिक्षिका कमलेश शर्मा, मंजू मलिक, मोनिका आदि का सहयोग रहा। संचालन प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed