फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh Tikait Bku announced to blow the election bugle in National Panchayat on 5th September

नरेश टिकैत बोले: जयचंदों व सरकार का इलाज करेंगे किसान, 5 सितंबर को राष्ट्रीय पंचायत में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Sat, 17 Jul 2021 09:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागीदारी करने का आह्वान किया। पंचायत में बागपत के भी किसान पहुंचे।

विज्ञापन
Naresh Tikait Bku announced to blow the election bugle in National Panchayat on 5th September
चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिसौली में शनिवार को हुई भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में 5 सितंबर की राष्ट्रीय महापंचायत का आयोजन मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में करने की घोषणा की गई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस महापंचायत से चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। यह पंचायत भाकियू की प्रतिष्ठा की पंचायत होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसानों ने भाजपा की काफी मदद की, मगर आज भाजपा सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। किसान वर्ग पूरा खतरे में है। सरकार ने लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर मन में बेहद भय पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जयचंदो और सरकार का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागीदारी करने का आह्वान किया। पंचायत में बागपत के भी किसान पहुंचे। पंचायत में बड़ौत के प्रदीप आत्रे हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल के प्रधान विजेंद्र को जेल भेजने का मामला उठाया गया, जिसके विरोध में 23 जुलाई को बड़ौत तहसील के पुसार गांव में पंचायत करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने पांच सितंबर की महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पैर उखड़े हुए है, ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलते, इसलिए संगठित रहकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को ओर तेज करें। पंचायत में आये हुए खाप चौधरियों ने भी महापंचायत को पूरा समर्थन दिया है।


उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि फर्जी मामले दर्ज करा कर लोगों में भय पैदा कर दिया है। आज किसान वर्ग पूरा खतरे में है। उन्होंने किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में लगातार भागेदारी करने का आह्ववान। पंचायत में बड़ौत के प्रदीप आत्रे हत्याकांड में मौजिजाबाद नांगल के प्रधान को जेल भेजने का मामला उठाया गया, जिस पर बागपत के पुसार गांव में 23 जुलाई को पंचायत करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed