फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naresh Tikait arrived to hear the land dispute of Umarpur

उमरपुर के जमीन के विवाद को सुनने पहुंचे भाकियू सुप्रिमो

Tue, 23 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Naresh Tikait arrived to hear the land dispute of Umarpur
उमरपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद की जानकारी लेते तथा पुलिस के अधिकारियों को फोन करते नरेश टिकैत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उमरपुर के जमीन के विवाद को सुनने पहुंचे नरेश टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। उमरपुर गांव में जमीन के कब्जादारों व संबंधित जमीन का बैनामा लेने वालों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि जमीन मालिक ने दोनों पक्षों से पैसे ले लिए है। एक पक्ष का जमीन पर कब्जा है। दूसरा पक्ष बैनामा के आधार पर जमीन पर कब्जा लेना चाहता है। इसी विवाद में पुलिस व कब्जेदारों के बीच टकराव हुआ था। कब्जेदारों के कहने पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत उमरपुर गांव पहुंचे।
उमरपुर गांव में अनुज सैनी का गांव के ही यूसुफ के साथ रिहायसी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस जमीन पर यूसुफ अपना दो दशक से भी पुराना अपना कब्जा बता रहा है। यूसुफ का कहना है कि उन्होंने यह जमीन खरीदी थी, लेकिन बैनामा नही कराया गया था। ग्रामीणों के बीच लिखा पढ़ी हो गई थी। तभी से वह इस पर काबिज है। दूसरी ओर इस जमीन के मालिक इलियास ने गुपचुप तरीके से यह जमीन गांव शाहडब्बर निवासी महावीर को बेच दी थी।
विज्ञापन

महावीर ने इस जमीन को गांव के ही अनुज सैनी की पत्नि सविता को बेच दिया। सविता देवी बैनामा के आधार पर जमीन पर कब्जे की मांग कर रही है। बुढ़ाना कोतवाली में महिला ने जमीन कब्जा मुक्त करवाने की गुहार लगाई थी। जिस पर बुढ़ाना पुलिस 16 नवंबर को जमीन कब्जा मुक्त करवाने पहुंची थी। जमीन कब्जा मुक्त करवाने को लेकर पुलिस व कब्जेदारों के बीच टकराव हो गया था। इस टकराव में पुलिस द्वारा लाठी फटकारने से यूसुफ परिवार के कई लोग घायल हुए थे। पुलिस का आरोप है कि कब्जेदारों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस घटना में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद को लेकर चौ. नरेश टिकैत ग्रामीणों की बात सुनने उमरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। कब्जा धारकों व ग्रामीणों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बात ईमानदारी व न्याय की की जाएगी। किसी के साथ पक्षपात नही किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

फोन से पुलिस के अधिकारियों को कहा कि यह हमारे बीच का विवाद है, हम खुद सुलझा लेंगे। पुलिस को बीच में आने की आवश्यकता नही है। पुलिस द्वारा दबिश देने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस मौके पर पूर्व प्रधान चौ. अतरहसन सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। दूसरा पक्ष बुलावे के बाद भी मौके पर नही पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed