फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naman Jain wants to become a CA

सीए बनना चाहता है नमन जैन

Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Naman Jain wants to become a CA
जिले में दूसरा स्थान प्राप्त नमन जैन अपने माता पिता के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीए बनना चाहता है नमन जैन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल के नमन जैन ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा जबकि कॉमर्स संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया है। नमन जैन का लक्ष्य सीए बनना है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।

खतौली के मोहल्ला सर्राफान के मूल निवासी नमन जैन के पिता नीरज जैन व्यापारी हैं और माता रीता जैन गृहिणी है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता है। नमन जैन ने बताया कि उसने एकाउंट और गणित का ट्यूशन खतौली में ही किया था। नमन कहते हैं कि उसने प्रतिदिन छह से सात घंटे की पढ़ाई की है। उसे यह तो उम्मीद थी की अच्छे अंक आएंगे, यह उम्मीद नहीं थी कि जिले में कॉमर्स में वह पहले स्थान पर आ जाएगा और जिले की कुल सूची में दूसरा स्थान मिलेगा। अब उसने सीए की तैयारी शुरू कर दी है। उसका लक्ष्य सीए बनना ही है। वह दो भाई बहन है। बहन उससे बड़ी है। मेधावी नमन की कामयाबी से परिजनों में हर्ष व्याप्त है। रिश्तेदार, परिचित बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed