{"_id":"591df3474f1c1bdb30f22b49","slug":"nalanda-s-three-players-to-play-in-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में खेलेंगे नालंदा के तीन खिलाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी में खेलेंगे नालंदा के तीन खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 19 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीली टी शर्ट में तीन छात्र (ऊपर बाए से दाएं) पांचवे नंबर पर हर्षित, नीचे लाइन में बाएं से दाएं तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: अक्षुण्ण और अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल के नालंदा पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ी जर्मनी में फुटबाल खेलने के लिए रवाना हो गए। ब्रायन म्यूरिख इंटरनेशनल कप में भारत की ओर से तीनों खिलाड़ी विदेशी मैदान पर पहली मर्तबा जलवा दिखाएंगे। युवा खिलाड़ियों के चयन पर स्कूल प्रबंधन गदगद है।
19 मई से तीन दिन तक चलने वाले फुटबाल कप में नालंदा स्कूल चरथावल की तीन प्रतिभाएं मैदान में दमखम दिखाने लिए बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से पूरी टीम के साथ रवाना हो गए। स्कूल प्रबंध निदेशक विनेश त्यागी ने बताया कि नालंदा स्कूल द्वारा प्रायोजित कोलकाता ड्रीम फाउंडेंशन में अक्षुण्य त्यागी, हर्षित पांडेय और अभिषेक का चयन ट्रायल के बाद हुआ। दिल्ली में हुई प्रतियोगिताओं में तीनों खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखकर जर्मनी ेके चयनकर्ता भी आकर्षित हो गए।
शुक्रवार को पहले दिन तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम की तरफ से जर्मन में खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मेजबान जर्मन, सिंगापुर, मलेशिया, जापान समेत कई देशों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कोच सोमेन राय ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों पर तीन साल की कड़ी मेहनत जर्मनी में रंग लाएगी। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बताया कि विदेशी धरती पर भारत की टीम में तीनों खिलाड़ियों का चयन स्कूल के लिए गौरव की बात है।