{"_id":"647c9a62684aeb8dac0f38ad","slug":"najla-cough-is-troubling-in-cold-hot-weather-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-1257-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सर्द-गर्म होते मौसम में नजला-खांसी कर रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सर्द-गर्म होते मौसम में नजला-खांसी कर रहा परेशान
विज्ञापन
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए
1379 मरीजों ने अपना उपचार कराया, अधिक मरीज बुखार के पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में मरीजों की भीड़ रही। 1300 से ज्यादा मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। अधिकांश मरीज त्वचा, गेस्ट्रो और बुखार समेत अन्य बीमारियों के पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच कर दवा भी वितरित की।
जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। इनमें 1379 मरीजों ने अपना उपचार कराया। 560 पुरुष, 498 महिलाएं और 321 बच्चों ने परामर्श लिया। सबसे ज्यादा मरीज 340 बुखार और अन्य बीमारी, 321 त्वचा और 107 गेस्ट्रो की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौसम बदलने की वजह से बुखार हो रहा हैं। खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा हैं। आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि सभी मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई। ज्यादा मरीज बुखार और त्वचा के आए हैं। मौसम बदलने से बीमारियां पैर पसार रही हैं।
विज्ञापन
नजला-खांसी होने पर ना बरतें लापरवाही
जिला चिकित्सालय पुरुष में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने कहा कि मौसम बदलने से लोगों को बीमारी अपने चपेट में ले रही हैं। नजला खांसी होने पर भी लोग लापरवाही ना बरतें। तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर दवा जरूर लें। इन दिनों जंग फूड से बचें। बाहर का खाना कतई ना खाएं। अगर गर्म पानी नहीं पी सकते है तो ताजे पानी का इस्तेमाल करें, ठंडा पानी पीने से बचें। ठंडी और खट्टी चीजें खाने से भी परहेज करें।