फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nagar Panchayat built Moksha Rath, everyone will get free service

नगर पंचायत ने बनवाया मोक्ष रथ, सभी को मिलेगी नि:शुल्क सेवा

Thu, 03 Apr 2025 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat built Moksha Rath, everyone will get free service
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे का क्षेत्रफल बढ़ने के कारण आम जनता को श्मशान घाट तक पैदल जाने में अधिक समय लगता था। बीमार व वृद्ध व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत ने अंतिम यात्रा वाहन मोक्ष रथ बनवाया है। कस्बे की जनता को मोक्ष रथ की नि:शुल्क सेवा मिलेगी।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन व चेयरपर्सन उमा त्यागी ने बताया कि नगर पंचायत की एक बोलेरो कार खराब थी। इस कार को ठीक कराकर अब अंतिम यात्रा वाहन का रूप दिया गया, जिसे मोक्ष रथ के नाम से पुकारा जाएगा। उन्होंने बताया कि कस्बे की जनता के लिए मोक्ष रथ की सेवा नि:शुल्क होगी। इसके लिए जल्दी की टोल फ्री नम्बर जारी किया जाएगा। वर्तमान में कस्बे के नागरिक मोक्ष रथ की सेवा के लिए नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed