फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nagar kirtan taken out with reverence, showed a lot of feats

श्रद्धा से निकाला नगर कीर्तन, खूब दिखाए करतब

Sun, 06 Nov 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Nagar kirtan taken out with reverence, showed a lot of feats
बुढ़ाना में पॉलिंग बूथ का निरीक्षण करते इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरु सिंह सभा की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन शहर के गांधी कॉलोनी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रोडवेज स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। जगह-जगह यात्रा पर फूलो की वर्षा कर स्वागत किया गया।
गुरु सिंह सभा के मीडिया प्रभारी सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी ने बताया कि रविवार को विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ की अध्यक्षता व सेक्रेटरी सरदार रणजीत सिंह राजपाल की देखरेख में निकाला गया। नगर कीर्तन को रवानगी देने के लिए पनियाली वाले बाबा और देवल वाले बाबा जग्गा पधारे।
विज्ञापन

कीर्तन में सबसे आगे छह ढोल का ग्रुप, इसके बाद पंजाब के निहंग सिखों का एक जत्था घोड़ों पर सवार रहे। इसके बाद पटियाला के कलगीधर गदका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाया। चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर पंजाब के सिख इतिहास की सुंदर-सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। देवबंद, मुजफ्फरनगर समेत अन्य शहरों के बैंड शामिल रहे। पटियाला से आए हुए बैगपाइपर बैंड के दो जत्थे अलग-अलग करतब दिखाते गुरबाणी की धुन बजाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के दशमेश बैंड ने भी हिस्सा लिया। संगत द्वारा स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई व पानी से छिड़काव की सेवा की गई। इसमें गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब, गुरुद्वारा नुमाइश कैंप की प्रभात फेरीया गुरबाणी गायन करती हुई चली। नगर कीर्तन गांधी कॉलोनी गुरुद्वारे से शुरू होकर लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, शिव मूर्ति, झांसी की रानी से होता हुआ गुरुद्वारा रोडवेज पर समाप्त हुआ। जगह-जगह फूल मालाओं व प्रसाद का स्टॉल लगाकर राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं ने कीर्तन का स्वागत किया। पूरे रास्ते आतिशबाजी भी की गई। शिव मूर्ति पर आतिशबाज द्वारा विशेष रूप से आतिशबाजी का कार्यक्रम दिखाया गया।

गुरु नानक देव पर्व पर सजा दरबार।

गुरु नानक देव पर्व पर सजा दरबार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गुरु नानक देव पर्व पर  नगर कीर्तन करते  श्रद्वालु।

गुरु नानक देव पर्व पर नगर कीर्तन करते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गुरु नानक देव पर्व पर निकाले गये  नगर कीर्तन में शामिल श्रद्वालु।

गुरु नानक देव पर्व पर निकाले गये नगर कीर्तन में शामिल श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed