फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NA

Muzaffarnagar News: समय पर नहीं दिया जवाब, नौ निकायों से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 16 Jan 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
NA
नगरीय निकाय निदेशालय की ओर से भेज गए कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन


दो दिन में वांछित सूचनाएं उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली में चल रहे प्रकरण की सुनवाई के लिए मांगी गई सूचना नहीं दिए जाने पर जिले की नौ निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो दिनों में 31 बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में दो पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में केवल नगर पंचायत जानसठ ने शासन को समय पर सूचना प्रदान की है, जबकि शेष नौ निकायों से कोई भी सूचना नहीं भेजी गई। सूचना नहीं देने पर नगरपालिका मुजफ्फरनगर और खतौली, नगर पंचायत भोकरहेड़ी, बुढ़ाना, चरथावल, मीरापुर, पुरकाजी, शाहपुर और सिसौली के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय निकाय निदेशालय से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली में विचाराधीन वाद संख्या 2886/90 में 15 दिसंबर 2022 को पारित आदेश के तहत कार्यवाही की जानी हैं। इसके लिए निकायों से पांच जनवरी तक वांछित सूचनाएं मांगी गई थी, लेकिन निकायों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




निकायों से ये मांगी गई थी जानकारी

नगरीय निकाय निदेशालय ने 15 अप्रैल से 16 जून 2022 तक चलाए गए विशेष सफाई अभियान में हुए खर्च का ब्यौरा, सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई के लिए कितने उपकरण निकाय के पास हैं, कितनी आवश्यकता है और कितने उपकरण कम हैं, इसके लिए कितने धन की आवश्यकता है, इसकी जानकारी के साथ ही यह सूचना भी मांगी गई है। इसके अलावा गड्ढा मुक्त सड़कों की भी पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed