फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffatngar: CAA implemented, police alert in the district, city divided into six sectors

Muzaffarngar: CAA लागू, जिले में पुलिस अलर्ट, छह सेक्टरों में बांटा शहर, 20 दिसंबर 2019 को हुआ था बवाल

Mon, 11 Mar 2024 09:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Mar 2024 09:31 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। मुजफ्फरनगर शहर को छह सेक्टरों में बांटा गया है। हर क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद है।

विज्ञापन
Muzaffatngar: CAA implemented, police alert in the district, city divided into six sectors
मुजफ्फरनगर में पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर रही।  शहर को छह सेक्टरों में बांटा गया है। मीनाक्षी चौक सहित शहर में चेकिंग के लिए 9 प्वाइंट बनाए गए है। मंगलवार को खालापार पुलिस चौकी पर डीएम व एसएसपी मुस्लिम नेताओं ने वार्ता करेंंगे। उधर, एसएसपी के आदेश पर देर रात नगर व जिले की सीमाओं पर हर वाहन की चेकिंग की गई।

विज्ञापन


शहर में तीन सीओ को सुरक्षा के मददेनजर तैनात किया गया है। जो चेकिंग प्वाइंट पर नजर रखेंगे। प्रत्येक चेकिंग प्वाइंट पर बैरिकेडिंग लगाई है। सुरक्षा के मददेनजर एसएसपी एसएसपी अभिषेक सिंह ने आइटीबीपी व सीआरपीएफ की दो कम्पनियों के साथ खालापार सहित कई क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CAA अधिसूचना जारी: मेरठ-बिजनौर समेत वेस्ट UP में बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम सीएए का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद  एसएसपी अभिषेक सिंह ने पैरामिलिट्री की दो कंपनियों के साथ शहर के कच्ची सडक, मिनाक्षी चौक व खालापार में पैदल मार्च किया। उनके आदेश पर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी अपराध प्रशांत कुमार ने भी पुलिस बल के साथ शहर में भ्रमण किया।

एसएसपी ने अभिषेक सिंह ने बताया कि शहर को छह सेक्टर में बांटा गया है। नौ चेकिंग प्वाइंट बनाए है। शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग कराई जा रही है। पुलिस कार्यालय के कर्मचारियों को भी डयूटी पर लगाया गया है। शहर में अगले आदेशों तक तीन एसओ व तीन सीओ की डयूटी लगाई है। सीओ सिटी एसपी उपाध्याय, सीओ सदर राजू साव व सीओ फुगाना रवि शंकर को शहर में तैनात किया है। 
 
 

20 दिसंबर 2019 को हुआ था बवाल
मुजफ्फरनगर। सीएए का विरोध जताते हुए नगर में 20 दिसंबर 2019 को बवाल हुआ था। बैंक में आगजनी की गई थी। पथराव व फायरिंग की गई थी। इस दौरान 53 संपत्ति को नुकसान पहुुंचाया गया था। इसमें 23 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ था। इस मामले में 9 मुकदमे दर्ज करते हुए पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ़्तार किया था। सभी मुकदमों में 258 लोगों को नामजद करने के साथ ही हजारों अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था।
 
नागरिकता के लिए कर सकेंगे आवेदन
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि  प्रवासी समुदाय के लोग नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 2014 के बाद से रह रहे लोगों को आसानी होगी। उन्होंने कहा कि  सरकार को लोगों के लिए चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करनी चाहिए। दूध उत्पादक की स्थिति खराब है। गांव में मजदूर भी पशुपालन कर दूध बेचते हैँ। पशुपालक का गुजारा कैसे होगा। 14 मार्च की दिल्ली में एकत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed