{"_id":"63e4a7e0226fe3f3430b15c7","slug":"muzaffatnagar-bhakiyu-spokesperson-rakesh-tikait-had-warned-of-self-immolation-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने दी थी आत्मदाह की चेतावनी, भैसाना मिल ने किया पिछले सत्र का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने दी थी आत्मदाह की चेतावनी, भैसाना मिल ने किया पिछले सत्र का भुगतान
Thu, 09 Feb 2023 01:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:52 PM IST
सार
बजाज ग्रुप की भैसाना चीनी मिल ने आखिरकर पिछले पेराई सत्र का शत प्रतिशत बकाया भुगतान कर दिया है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भुगतान नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
नरेश टिकैत
- फोटो : amr ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद की बजाज ग्रुप की भैसाना चीनी मिल ने आखिरकर पिछले पेराई सत्र का शत प्रतिशत बकाया भुगतान कर दिया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने 10 फरवरी तक भुगतान नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी डाॅ. राजेश धर द्विवेदी ने बताया कि भैसाना चीनी मिल ने पिछले साल का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया हैं। जिले में वर्तमान पेराई सत्र के कुल देय 1701.15 करोड रुपये के सापेक्ष 1363.20 करोड रुपये का भुगतान हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Baghpat News: घर से बुलाकर युवक की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, दाह संस्कार से इनकार
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों बुढ़ाना की पंचायत में टिकैत ने चेतावनी दी थी। इसके बाद भाकियू ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। शुक्रवार को संगठन ने महापंचायत भी बुलाई है।