{"_id":"65a6fb5c4e53b1911007d19b","slug":"muzaffarnagars-jaggery-will-be-distributed-after-pran-pratistha-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-15278-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सबके राम - प्राण प्रतिष्ठा के बाद बंटेगा मुजफ्फरनगर का गुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सबके राम - प्राण प्रतिष्ठा के बाद बंटेगा मुजफ्फरनगर का गुड़
Wed, 17 Jan 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अयोध्या के लिए वाहन को झंडी दिखाई डीएम। संवाद
- दस क्विंटल गुड़ हो चुका है अयोध्या के लिए रवाना
- दो दिन बाद 20 क्विंटल गुड़ की गाड़ी जाएगी अलग से
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अयोध्या नगरी 22 जनवरी को मुजफ्फरनगर के गुड़ की सुगंध से महकेगी। कार्यक्रम के बाद शुभ माने जाने वाले गुड़ का वितरण भी भक्त श्रद्धालुओं को किया जाएगा। दस क्विंटल गुड़ यहां से रवाना हो गया है। गुड़ की गाड़ी को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने हरी झंडी दिखाई।
संपूर्ण भारत में मुजफ्फरनगर की पहचान यहां के गुड़ से होती है। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी यहीं पर है। प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद में यहां गुड़ को शामिल किया है। पूरे देश में गुड़ की आपूर्ति यहीं से होती है। जनपद में तीन हजार से अधिक कोल्हू गुड़ का उत्पादन करते हैं। किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ गुड़ से होता है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
ऐसे में जिले का गुड़ भी भेजा गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में कई मुख्य स्थानों पर मुजफ्फरनगर के गुड़ का वितरण होगा। दस क्विंटल गुड़ की एक गाड़ी को मंगलवार को व्यापारी सत्यप्रकाश रेशू ने अयोध्या के लिए रवाना किया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। दो दिन बाद 20 क्विंटल गुड़ की एक गाड़ी अयोध्या के लिए अलग से रवाना होगी।