{"_id":"664242012976aaaaa802f827","slug":"muzaffarnagar-youth-murdered-by-strangulation-allegation-of-hanging-the-dead-body-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गला घोटकर युवक की हत्या, शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गला घोटकर युवक की हत्या, शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप
Mon, 13 May 2024 10:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 May 2024 10:09 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसकी हत्या कर शव लटकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में पटेल नगर निवासी युवक को घर से बुला कर गांव धनसैनी में बंधक बनाकर पीटा गया। गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को फांसी पर लटका दिया। मौके पर पहुंचे मृतक युवक के पिता व रिश्तेदार को आरोपियों ने तमंचों से डरा धमका कर भगा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पांच युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पटेल नगर निवासी युवक लव कुमार पुत्र रमेश ने तितावी के गांव धनसैनी निवासी फाईनेंसर विशू से रुपये ब्याज पर लिए थे। वह रुपये लौटा नही पाया था। आरोप है कि ग्यारह मई को वीशू अपने साथी सन्नी, प्रवीण, भाेलू व एक अन्य के साथ लवकुमार के घर पहुंचा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बच्ची की गला दबाकर हत्या, बोरे में बंद मिला शव, परिवार की महिला ने मासूम को दी मौत की सजा
विज्ञापन
उन्होंने लव कुमार को बात करने के बहाने बुलाया और इसके बाद उसके परिजनों को बताया कि वह उसे साथ ले जा रहे है और शाम तक वापस भेज देंगे। लेकिन दो दिन तक लव कुमार वापस नहीं पहुंचा।
उसके पिता रमेश कुमार अपने रिश्तेदार सैदपुरा खुर्द निवासी रमेश के साथ अपने बेटे को तलाशते हुए गांव तितावी के गांव धनसैनी में पहुंचे। वहां प्रवीण के घेर में पांचों युवक लव कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। उसकी गला घाेट कर हत्या कर दी गई।
उसके पिता रमेश कुमार अपने रिश्तेदार सैदपुरा खुर्द निवासी रमेश के साथ अपने बेटे को तलाशते हुए गांव तितावी के गांव धनसैनी में पहुंचे। वहां प्रवीण के घेर में पांचों युवक लव कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। उसकी गला घाेट कर हत्या कर दी गई।
पांचों आरोपी युवकों ने लव कुमार के पिता व रिश्तेदार को तमंचों से डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद सूचना देने पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय लव कुमार का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव नीचे उतारा।
मृतक लव कुमार के पिता रमेश कुमार ने पुलिस को ऐसा आरोप लगाते ह़ुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
मृतक लव कुमार के पिता रमेश कुमार ने पुलिस को ऐसा आरोप लगाते ह़ुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।