फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Girl murdered by strangulation, dead body found in a sack

Saharanpur: बच्ची की गला दबाकर हत्या, बोरे में बंद मिला शव, परिवार की महिला ने मासूम को दी मौत की सजा

Mon, 13 May 2024 08:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 May 2024 08:40 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में एक बच्ची का शव घर के पीछे प्लॉट में पड़ा मिला। बच्ची की गला घोटकर हत्या की गई। पुलिस ने परिवार की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार महिला बार बार बयान बदल रही है, उसने हत्या की बात कबूल की है।

विज्ञापन
Saharanpur: Girl murdered by strangulation, dead body found in a sack
सहारनपुर पुलिस - फोटो : amarujala

विस्तार

सहारनपुर में थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव भाभरी में घर के बाहर खेलते समय लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव उसके घर के पीछे प्लाट में बोरे में पड़ा मिला। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने परिवार की एक महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।प्राथमिक जांच में आया है कि महिला ने एक युवक के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की है। हालांकि वह बार-बार बयान बदल रही है।

विज्ञापन


गांव भाभरी निवासी पांच वर्षीय वैशाली पुत्री सचिन कपूर शनिवार दोपहर को घर के बाहर से खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के गांव एवं जंगल में बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया।

विज्ञापन

परिजनों ने रविवार देर रात थाना गागलहेड़ी पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार दोपहर वैशाली के घर के पीछे खाली पड़े प्लाट में उसका शव बोरे में बंद पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ सदर रूचि गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या करने का खुलासा हो गया।

Saharanpur: Girl murdered by strangulation, dead body found in a sack
सहारनपुर पुलिस - फोटो : amarujala
परिवार की महिला से पूछताछ जारी
बच्ची की हत्या के बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। देर रात तक हुई जांच में परिवार की एक महिला शक के दायरे में आई, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला बार-बार बयान बदल रही है।

हालांकि प्राथमिक जांच में आया कि महिला का किसी युवक के साथ संबंध है। बच्ची ने दोनों को एक साथ देख लिया था। जिसके बाद महिला और युवक ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर पीछे प्लाट में फेंक दिया। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed