{"_id":"61c176bbeb0035345f30cedf","slug":"muzaffarnagar-woman-shot-dead-in-broad-daylight-husband-committed-the-crime-on-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद पर पति ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, मामूली विवाद पर पति ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 21 Dec 2021 12:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:09 PM IST
सार
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा में अलका (35) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार आपसी विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक महिला की दिन निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा में अलका (35) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि सुबह पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोतीगंज पर शिकंजा: पुलिस बोली जिन्होंने काम बदले, वहीं खोलें दुकाने, 25 और कबाड़ियों पर लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे अलका का अपने पति मनोज के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में उसकी गोली लगने से हत्या हुई है। कुछ लोगों का आरोप है कि पति ने सिर में गोली मारकर हत्या की है।
महिला की हत्या की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि अलका के पति प्रमोद की शादी के कुछ माह बाद ही हत्या हो गई थी। अलका का दूसरा विवाह उसके देवर मनोज के साथ कर दिया गया था। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।