{"_id":"651152eb73eadd9ee307be49","slug":"muzaffarnagar-woman-crushed-to-death-by-truck-laden-with-gas-cylinder-bike-driver-injured-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बाइक चालक घायल
Mon, 25 Sep 2023 03:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Sep 2023 03:01 PM IST
सार
बुढ़ाना कस्बे में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कस्बे में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है ।
विज्ञापन
सीओ बढ़ाना हिमांशु गौरव ने बताया कि भोरा कला क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रायसी निवासी राहुल अपने परिवार की महिला लोनी निवासी राजेश देवी को बाइक पर बैठा कर बुढ़ाना होते हुए दोघट जा रहा था। रास्ते में गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया और इस दौरान बाइक से गिरी राजेश देवी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई ।
विज्ञापन
राहुल को भी चोट आई है। सीओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है।