फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Woman consumes pesticide after dispute with husband, admitted to hospital

Muzaffarnagar: पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक खाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Apr 2026 07:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2026 07:47 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Woman consumes pesticide after dispute with husband, admitted to hospital
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

विवाद के बाद उठाया कदम
जानकारी के अनुसार जौला गांव निवासी परवेज का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद से क्षुब्ध होकर महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। महिला की हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए बुढ़ाना कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस अपडेट: होटल मैनेजर बोला-साहिल मुस्कान ने पति-पत्नी बनकर लिया था रूम, अब इस शख्स की गवाही अहम

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष भी पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत भी हुई।

पुलिस को दी गई सूचना
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed