{"_id":"67de67b0427002fce3033c7c","slug":"muzaffarnagar-woman-and-newborn-died-during-delivery-uproar-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, हंगामा
Sat, 22 Mar 2025 01:03 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:03 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में प्रसव के दाैरान जच्चा बच्चा की माैत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik.com
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी अंकुर की पत्नी कुमकुम को प्रसव के लिए बुढ़ाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बताया कि कुमकुम (28) को प्रसव के लिए सुबह करीब 6:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। सुबह 7:00 बजे प्रसव के दौरान महिला व बच्चे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से वार्ता की। पुलिस महिला डॉक्टर सारिका को थाने पर ले गई।
विज्ञापन