फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Why did you make my wife disappear... Saying this the younger one shot the elder brother

Muzaffarnagar: तूने मेरी पत्नी को गायब क्यों किया... यह कहकर छोटे ने बड़े भाई को मार दी गोली

Wed, 02 Oct 2024 06:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 02 Oct 2024 06:14 PM IST
सार

जैसे ही छोटे भाई ने बड़े पर पिस्टल से गोली चलाई तो उसने बचने की कोशिश की, लेकिन गोली उसके पैर में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Why did you make my wife disappear... Saying this the younger one shot the elder brother
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मोहल्ला खालापार की कुंज गली अबपुरा में छोटे भाई ने बड़े भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया। पैर में गोली लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छोटे भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

 

घायल कदीरुदीन ने बताया कि वह मकान में ऊपरी हिस्से और छोटा भाई सगीरुदीन निचले हिस्से में रहता है। बुधवार सुबह वह अपने घर पर था, तभी उसका छोटा भाई अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद पिस्टल लेकर आया और उस पर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़े और सगीरुदीन को पकड़ा। सूचना पर पहुंची ने सगीरुदीन को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली। कदीरुदीन की ओर से छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं पुलिस का कहना था कि पत्नी को गायब करने का क्या मामला है, उसकी भी जांच की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed