फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Wheel of a car running at a speed of 100 km/h came off, car overturned on highway, couple died

Muzaffarnagar: 100 की स्पीड पर दौड़ती कार का पहिया निकला, लुढ़कते हुए हाईवे पर पलटी, दंपती की मौत

Sun, 14 Sep 2025 01:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Sep 2025 01:17 PM IST
सार

दिल्ली निवासी तुलसी राम गौड़ अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर में हाईवे पर हादसा हो गया। तुलसी राम गौड़ और उनकी पत्नी संतोष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Wheel of a car running at a speed of 100 km/h came off, car overturned on highway, couple died
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली -देहरादून हाइवे पर भैंसानी कट के पास दिल्ली से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार का पिछला पहिया निकल गया। तेज गति से दौड़ रही कार कई बार पलटी। कार सभी पांच लोग घायल हो गए। कार चालक युवक के माता-पिता की मौत हो गई। हादसा कार के आगे स्टंट करते हुए जा रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। 

विज्ञापन

 

दिल्ली के बसंत विहार निवासी 60 वर्षीय तुलसी राम गौड़ अपनी 55 वर्षीय पत्नी संतोष देवी व 26 वर्षीय पुत्री गीता और 25 वर्षीय पुत्र नीतीश व अपनी दूसरी बेटी संध्या की 3 वर्षीय बच्ची काशवी के साथ रविवार को वैगन आर कार से हरिद्वार अपने नए घर पर जा रहे थे। उन्होंने पतंजलि के पास नया घर बनाया था। ये सभी सुबह छह बजे घर से हरिद्वार के लिए चले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार नीतीश चला रहा था। जब वे लोग सवेरे करीब 8 बजे दिल्ली देहरादून हाइवे पर गांव भैंसानी कट के पास पहुंचे। तो उनकी कार के आगे एक युवक बाइक पर स्टंट करते हुए जा रहा था। उसे बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। उनकी कार का पहिया निकल गया। कार पलट गई। हादसा होना पर कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया गया। महिला संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

उधर, हालत गम्भीर होने पर महिला के पति तुलसी राम गौड़ को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी भी मौत हो गई। सीओ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी भेजे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया है।


ये भी देखें...
Muzaffarnagar: गंगा खादर से रेत निकाल रहे मजदूर को खींचकर गहरे पानी में ले गया मगरमच्छ, शोर मचाते रहे साथी    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed