फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Ward 36... Rajni Goyal lost the election by one vote, petition rejected by the court

Muzaffarnagar: वार्ड 36... एक वोट से चुनाव हारी रजनी गोयल की याचिका कोर्ट से खारिज, पारुल मित्तल ही सभासद

Fri, 09 Jan 2026 11:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Jan 2026 11:52 PM IST
सार

शहर के वार्ड 36 में 3667 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। पारुल मित्तल को 1777 वोट मिले, जबकि रजनी गोयल को 1776 वोट हासिल हुए थे। एक वोट के अंतर पर काफी हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Ward 36... Rajni Goyal lost the election by one vote, petition rejected by the court
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पालिका के वार्ड 36 के चुनाव नतीजों को लेकर दूसरे स्थान पर रहीं रजनी गोयल की ओर से दाखिल की गई चुनाव याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-4 के पीठासीन अधिकारी कनिष्ठ कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

 

निकाय चुनाव के नतीजे 13 मई 2023 को घोषित किए गए थे। शहर के वार्ड 36 से भाजपा प्रत्याशी पारुल मित्तल के सामने निर्दलीय रजनी गोयल ने चुनाव लड़ा। एक वोट से पारुल को विजयी घोषित किया गया था। नतीजों को लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामे की स्थिति रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप विजेता रजनी गोयल ने 29 मई 2023 को चुनाव याचिका दाखिल की थी। दावा किया था कि चुनाव में उन्हें जीत मिली थी लेकिन गलत तरीके से हराया गया। अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क रखे। अदालत ने गोयल की चुनाव याचिका निरस्त कर दी है।
 
विज्ञापन

हमने हासिल की थी जीत : मित्तल
सभासद पारुल मित्तल का कहना है कि चुनाव में जनता ने उन्हें वोट दिए, इसी वजह से उन्हें जीत मिली। अदालत में भी सच की जीत हुई है। उनके पति अचिंत मित्तल ने कहा कि जीत का पूरा भरोसा था। बेवजह नतीजों को विवादों में उलझाने का प्रयास किया गया।

चार वोट से मिली थी जीत : गोयल
उप विजेता रजनी गोयल के पति पूर्व सभासद दीपक गोयल ने कहा कि चार वोट से मतगणना के दिन हमें विजेता घोषित कर दिया गया था। इस सच को सभी जानते हैं। हमने अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी। जनता की ओर से हमें पूरा समर्थन प्राप्त हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed