{"_id":"65092a7a7a08ee6d8d0dcf13","slug":"muzaffarnagar-wanted-criminal-injured-in-encounter-accused-of-molestation-a-girl-and-cow-slaughter-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: किशोरी से दुष्कर्म व गोवध के मामले में वांछित अपराधी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: किशोरी से दुष्कर्म व गोवध के मामले में वांछित अपराधी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Tue, 19 Sep 2023 10:30 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:30 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली में दर्ज किशोरी के साथ दुष्कर्म व भोपा थाने में गोकशी के मामले में वांछित बदमाश को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने पर आरोपी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश से बाइक व तमंचा बरामद है। आरोपी बदमाश किशोरी से दुष्कर्म एवं गोवध के मामले में वांछित चल रहा था।
शहर कोतवाली पुलिस की आधी रात के बाद न्याजुपुरा बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। घायल गिरफ्तार अपराधी नावेद पुत्र सरफराज निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर हैं।
पुलिस ने उसके पास से एक संदिग्ध चोरी की बाइक व तमंचा बरामद किया है । वह शहर कोतवाली में दर्ज किशोरी के साथ दुष्कर्म व भोपा थाने में गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे में दर्ज हैं।