फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Vikas was talking to the girl of the family, friend Ankit killed her by hitting her on the head

Muzaffarnagar: दोस्त के घर की युवती से फोन पर बात कर रहा था विकास, दोस्त ने सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी

Tue, 27 Aug 2024 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 Aug 2024 11:27 PM IST
सार

विकास की हत्या उसके ही दोस्त अंकित ने की थी। अंकित के घर की युवती से विकास बात कर रहा था, इसलिए मार डाला। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Vikas was talking to the girl of the family, friend Ankit killed her by hitting her on the head
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुगाना के खरड़ गांव में विकास कश्यप की हत्या उसके दोस्त अंकित ने ही की थी। आरोप है कि अंकित के परिवार की एक युवती से विकास बात करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

 

पुलिस लाइन में एसपी देहात आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि खरड़ निवासी विकास कश्यप का शव 24 अगस्त की सुबह करौदा महाजन के जंगल में मिला था। मृतक के दोस्त अंकित को पकड़कर पूछताछ की गई। पला चला कि विकास और अंकित गांव में ही गुड़ की भट्ठी पर काम करते थे। एसपी के मुताबिक 23 अगस्त की रात दोनों भट्ठी से ईख के खेत के पास शराब पीने गए। कुछ देर बाद अंकित शौच के लिए गया तो लौटने पर उसने विकास को किसी से मोबाइल पर बात करते देखा। उसे शक हुआ कि विकास उसके परिवार की युवती से ही बात कर रहा है। इस पर अंकित ने ईंट उठाकर विकास के सिर पर तीन वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई और शव को खेत में फेंककर अंकित भाग गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
एसपी देहात ने बताया कि शक होने पर अंकित से पूछताछ की तो उसने गुमराह किया। रोजाना की तरह वह भट्ठी पर काम करने गया था, वहां सो गया था। थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने उसे घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। आरोपी ने पूरी जानकारी दी। मारे गए विकास के पहले भी कई युवतियों से संबंध रहे थे। खून से सनी आरोपी की टीशर्ट, ईंट व एक शराब की बोतल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी अंकित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed