फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Vehicles of ASP workers vandalized during program of Chandrashekhar and Madan Bhaiya

Muzaffarnagar: चंद्रशेखर और मदन भैया के कार्यक्रम में पहुंचे आसपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़

Fri, 20 Jan 2023 05:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 05:58 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : चंद्रशेखर और मदन भैया के कार्यक्रम में पहुंचे आसपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Vehicles of ASP workers vandalized during program of Chandrashekhar and Madan Bhaiya
आसपा के कार्यकर्ताओं की गाड़ी में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में रालोद विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं की गाड़ी में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। कार्यक्रम के दौरान मामले की जानकारी हुई। इसके बाद आसपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर भूपखेड़ी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पार्किंग से सभा थोड़ी दूर हो रही थी। 
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम के दौरान ही असामाजिक तत्वों ने आसपा कार्यकर्ताओं की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। विधायक और आसपा अध्यक्ष के जाने के बाद मामले की जानकारी कार्यकर्ताओं को हुई। भीम आर्मी और आसपा कार्यकर्ताओं ने रतनपुरी थाने पहुंचकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी

वहीं आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर रतनपुरी थाने पहुंचे और एसओ से बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं आसपा के जिला अध्यक्ष रजत निठारिया का कहना है कि तहरीर दी गई है।  

यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed