{"_id":"63c98c3a9eed1f7bb170e92a","slug":"saharanpur-police-have-recovered-the-goods-from-the-university-and-a-reward-of-one-lakh-rupees-can-be-declared-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:25 AM IST
सार
Meerut News : अब पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर और शिकंजा कसेगा। जल्द ही उस पर एक लाख का इनाम घोषित होगा। वहीं गुरुवार को पुलिस ने यूनिवर्सिटी से सामान बरामद किया।
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली व उसके पुत्रों के खिलाफ दर्ज डकैती, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना मिर्जापुर पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है।
हरियाणा के जगाधरी निवासी बलराज सेठी ने दस जनवरी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, बलराज से ग्लोकल यूनिवर्सिटी में काम कराया गया, जिसका पैसा नहीं दिया गया है। पैसों का तकादा करने पर उसे धमकी दी गई। आरोपियों ने उसे बंधक बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
2 of 5
हाजी इकबाल की कोठी से सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही उसका माल भी हड़प लिया एवं मारपीट की। पीड़ित ने पूर्व एमएलसी व खनन माफिया हाजी इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, इकबाल के पुत्र वाजिद, जावेद, अलीशान, अफजाल सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
3 of 5
हाजी इकबाल की कोठी से सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
इस मामले में बृहस्पतिवार को थाना मिजापुर पुलिस ने कुछ निर्माण सामग्री का सामान ग्लोकल यूनिवर्सिटी से बरामद किया है, जो बलराज ठेकेदार का है। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि इस मामले में सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। बलराज का दावा है कि उसने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का कार्य ग्लोकल यूनिवर्सिटी में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाजी इकबाल और बेटा जावेद।
- फोटो : amar ujala
जल्द एक लाख का इनामी होगा हाजी इकबाल
दुष्कर्म सहित कई मामलों में फरार चल रहे हाजी इकबाल पर 50 हजार का इनाम घोषित है। अब उस पर जल्द एक लाख रुपये इनाम घोषित होगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसपी सहारनपुर, डॉ. विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जल्द हाजी इकबाल पर एक लाख का इनाम घोषित होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू करने के साथ शासन को अवगत करा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।