{"_id":"5d754fc38ebc3e0149508973","slug":"muzaffarnagar-two-youths-died-in-road-accidents-muzaffarnagar-news-mrt442334011","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात हादसों में दो की मौत, महर ला समेत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात हादसों में दो की मौत, महर ला समेत दो गंभीर
विज्ञापन
रोहाना-चरथावल मार्ग पर हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में हंगामा करते मृतक के परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात हादसों में दो की मौत, महिला समेत दो गंभीर
मुजफ्फरनगर/रोहाना/पुरकाजी। जनपद में रविवार देर रात हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कसियारा निवासी सतबीर रविवार देर रात शहर से पत्नी कुंती के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रोहाना-चरथावल मार्ग पर बधाई मोड़ के पास सामने से आती तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। चरथावल की ओर से आते एसओ सूबे सिंह यादव ने हादसा देख घायल दंपती को अपनी गाड़ी में ले जाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पति सतबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुंती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर गांव कसियारा से बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए और हंगामा कर दिया, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया। उधर, उत्तराखंड में देहरादून के बजरंग वाला कस्बे के शांति विहार निवासी फरमान पुरकाजी में रहकर काम करता है। वहीं, जनपद झांसी निवासी सोनू भी यहीं रहता है। रविवार रात दोनों युवक मंगलौर के भूड़पुर में रहने वाली सोनू की बहन के यहां मिलने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक धमात गंगनहर पुल पर पहुंची, सामने से आती लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, जो उनकी मौत का कारण बना।