{"_id":"647999a4b830a381d1061fd4","slug":"muzaffarnagar-twin-newborns-die-after-birth-in-hospital-family-allege-negligence-by-doctors-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जन्म के चंद मिनटों बाद जुड़वां नवजात शिशुओं की मौत, अस्पताल में जमकर हंगामा, संचालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन्म के चंद मिनटों बाद जुड़वां नवजात शिशुओं की मौत, अस्पताल में जमकर हंगामा, संचालक हुआ फरार
Fri, 02 Jun 2023 12:56 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:56 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : जन्म के चंद मिनटों बाद ही जुड़वां नवजात शिशुओं की मौत हो गई। वहीं, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिसे देख अस्पताल संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जुड़वां नवजात शिशुओं की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये है मामला
केथोड़ा गांव की रहने वाली रूबी को प्रसव पीड़ा के चलते कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिनकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, हंगामा होता देख अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबर: मुआवजे की मांग पूरी, शासन ने जारी किए 17 करोड़ रुपये, 2021 से बैठे थे धरने पर
विज्ञापन