फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Troubled by his wife, young man commits suicide, brother files case, accused arrested

Muzaffarnagar: पत्नी से परेशान होकर युवक ने किया सुसाइड, भाई ने दर्ज कराया केस, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 28 Jul 2025 06:17 PM IST
सार

कांशीराम कॉलोनी निवासी मोहित का शव बृहस्पतिवार दोपहर घर में फंदे पर लटका मिला था। मोहित के भाई राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भाभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। महिला का चालान किया गया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Troubled by his wife, young man commits suicide, brother files case, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रोडवेज बस अड्डे के सामने चाय की दुकान करने वाले मोहित ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। ऐसा आरोप लगाकर मृतक के भाई ने अपनी भाभी सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

मोहित अपने परिवार सहित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड पर कांशीराम कॉलोनी में रहता था। उसका शव बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर में फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में आनंदपुरी निवासी राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भाई रोडवेज बस अड्डे के सामने चाय की दुकान करता था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी भाभी सुमन शादी के बाद से ही भाई के साथ विवाद करती रहती थी। दोनों में झगड़ा होता रहता था। उसका एक साल का बच्चा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वादी का यह भी आरोप है कि उसकी भाभी उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाती रहती थी। उसके भाई ने बृहस्पतिवार को पत्नी के उकसाने व परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि बच्चे को मृतक के परिजन अपने साथ ले गए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed