{"_id":"68961a91b9b624a857079e39","slug":"muzaffarnagar-traffic-stopped-from-ganga-barrage-due-to-rise-in-water-level-journey-to-bijnor-increased-2025-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जलस्तर बढ़ने पर गंगा बैराज से आवागमन बंद, बिजनौर का सफर 142 किमी और किराया 217 रुपये बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जलस्तर बढ़ने पर गंगा बैराज से आवागमन बंद, बिजनौर का सफर 142 किमी और किराया 217 रुपये बढ़ा
Fri, 08 Aug 2025 09:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 08 Aug 2025 09:11 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर व बिजनौर की सीमा पर बने गंगा बैराज में जलस्तर खतरे के निशान पर आ गया है। बसों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर से बिजनौर जाने वाली बसें मेरठ व गजरौला होकर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
मीरापुर में गंगा बैराज के निकट पुलिस की ओर से की गई बेरिकेडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा बैराज पर जलस्तर बढ़ने के बाद वाया मीरापुर होकर बिजनौर व मुरादाबाद व अन्य स्थानों को जाने वाली बसों का आवागमन बंद हुआ है। इस मार्ग पर चलने वाली निगम की रोडवेज बस वाया मेरठ व गजरौला होकर बिजनौर आदि स्थानों पर जा रही हैं। बिजनौर जाने के लिए 60 किलोमीटर वाला सफर 202 किमी व 84 रुपये के स्थान पर किराया 301 रुपये हो गया है ।
विज्ञापन
गंगा बैराज से वापस लौटते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में बारिश होने व गंगा में ज्यादा पानी छोड़े जाने से मुजफ्फरनगर व बिजनौर जनपद की सीमा पर बने गंगा बैराज में पानी का जलस्तर खतरे के निशान पर बह रहा है। जिस कारण मुजफ्फरनगर से होकर बिजनौर, मुरादाबाद आदि स्थानों पर जाने वाली निगम की बसों का आवागमन इस मार्ग पर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बसों को वाया मेरठ व गजरौला होकर बिजनौर आदि स्थानों पर भेजा जा रहा है। वाया मीरापुर होकर बिजनौर जाने के लिए 60 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। 84 रुपये किराया लगता था। अब 202 किलोमीटर सफर करने के साथ ही किराया भी 142 रुपये ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। वाया मीरापुर होकर बिजनौर जाना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
उधर बताया गया कि बिजनौर जाने वाली अनुबंधित बसें मुजफ्फरनगर से मीरापुर बाइपास तक ही जा रही है। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा का कहना है कि बिजनौर जाने वाले यात्रियों की संख्या शून्य के बराबर है।