फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Ticket maker caught with fake ID

आरपीएफ ने फर्जी आईडी से टिकट बनाने वाला पकड़ा

Fri, 07 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Ticket maker caught with fake ID
आरपीएफ ने फर्जी आईडी से टिकट बनाने वाला पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आरपीएफ ने अलग-अलग ईमेल आईडी से फर्जी टिकट बना कर बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जीआरपी एसओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि एक युवक फर्जी आईडी से टिकट बना कर उन्हें बेचता है। सूचना पर आरपीएफ टीम ने नरा निवासी मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि आईआरसीटीसी की साइट पर निजी आईडी बनाकर सामान्य नाम से टिकट बनाकर रख लिए जाते हैं। एस कुमार, एम कुमार, जे कुमार जैसे मिलते-जुलते नामों का ज्यादा प्रयोग किया जाता है। उम्र 35 से 45 के बीच रखी जाती है। एक टिकट पर कम से कम 1500 रुपए की कमाई होती है। आरोपी के पास से कुछ टिकट के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। आरपीएफ एसओ ने बताया कि इस गिरोह में शामिल लोग जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पैसे लेकर यात्रियों को टिकट के नाम वाले फर्जी वोटर आई कार्ड और आधार कार्ड भी बना देते हैं। इससे आईआरसीटीसी को आर्थिक नुकसान होता है। जीआरपी ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध रेलवे एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed