Muzaffarnagar: लुहसाना में बुखार से तीन की मौत, 20 से अधिक बीमार, अस्पतालों में करा रहे उपचार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के लुहसाना गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में बुखार के 20 से भी ज्यादा मरीज हैं जो अलग अलग अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तीनों लोगों को मौत डेंगू से हुई है, ऐसे में गांव में दहशत बनी हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के लुहसाना गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गांव में 20 से अधिक ग्रामीण बीमार है। तीनों मौत डेंगू से होने की आशंका जताई गई है।
लुहसाना गांव निवासी उमेश (50) पुत्र बीरसेन, निरंजन (55) पुत्र राजाराम और जूली (30) पत्नी प्रवेश को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने तीनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार देर रात तीनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Ganga Snaan 2022: गंगा की रेती पर बसने लगा तंबुओं का शहर, सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी, देखें तस्वीरें
गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत के बाद दहशत बन गई। ग्रामीण अनुज राठी ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। वर्तमान में बीस से अधिक लोग बीमार है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है।