फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Snaan 2022: गंगा की रेती पर बसने लगा तंबुओं का शहर, सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Nov 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Nov 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Ganga Snaan 2022: city of tents started settling on the sand of the Ganges,  monitored wuth CCTV
गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में असामाजिक तत्वों पर तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी। सोमवार से तंबुओं की नगरी को बसाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला पंचायत द्वारा आयोजित कराए जा रहे गंगा स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला चार नवंबर से आठ नवंबर तक चलेगा। मखदुमपुर मेले की तैयारियों को देखने के लिए एसडीएम अखिलेश यादव ने भी मेला स्थल का निरीक्षण किया।



मेले में पहुंचने वाले महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए गंगा के किनारे पर अलग-अलग घाट बनाए जा रहे हैं। जिन्हें बनाने का कार्य सोमवार को शुरू करा दिया गया है। जहां पर जल्द ही घाट बनकर तैयार होंगे जिसमें महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की अलग से व्यवस्था की जा रही है। गंगा स्नान मेले में दीपदान और पिंडदान के लिए दूरदराज से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। जो अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान पिंडदान करते हैं इसके साथ ही मुंडन संस्कार आदि की क्रियाएं भी गंगा किनारे पर की जाती हैं।

 

Ganga Snaan 2022: city of tents started settling on the sand of the Ganges,  monitored wuth CCTV
गंगा मेला 2022 - फोटो : अमर उजाला

गंगा में पानी कम होने से बढ़ सकती है श्रद्धालुओं की परेशानी
जिस स्थान पर मेला आयोजित हो रहा है वहां पर गंगा की दो बड़ी धाराएं हैं। पहली धारा में पानी बहुत कम है तो दूसरी धारा में पानी बहुत ज्यादा है इसलिए दूसरी धारा पर जाने से रोकने के लिए गंगा के टापू पर पीएससी के टेंट लगाए जा रहे हैं जहां से श्रद्धालुओं को जाने से रोका जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं को कम पानी में स्नान करना पड़ेगा। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि इस बार  गंगा मेला काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहेगा। मेले स्थल पर पूर्ण रूप से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Ganga Snaan 2022: city of tents started settling on the sand of the Ganges,  monitored wuth CCTV
गंगा मेला 2022 - फोटो : अमर उजाला

गांधी गंगा घाट पर लगने वाला मेला स्थगित 
परीक्षितगढ़ में खादर क्षेत्र खरखाली गांधी गंगा घाट पर वर्षों से लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला प्रशासन की ओर से स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को घाट पर पहुंचे एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी घाट पर नहीं पहुंचने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Snaan 2022: city of tents started settling on the sand of the Ganges,  monitored wuth CCTV
गंगा मेला 2022 - फोटो : अमर उजाला

खरखाली गांधी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला आयोजित किया जाता था। मेले में दूर-दराज से हजारों लोग पहुंचते थे। गंगा घाट पर हजारों लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिड़दान व दीपदान भी करने आते हैं। सोमवार को एसडीएम मवाना अखिलेश यादव, तहसील टीम व खरखाली प्रधान संजीव धामा के साथ गांधी गंगा घाट पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीएम मवाना ने बताया कि इस बार गंगा में पानी का तेज बहाव व कई किलो मीटर तक कटान के कारण मेला स्थगित किया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं से भी घाट पर नहीं पहुंचने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Ganga Snaan 2022: city of tents started settling on the sand of the Ganges,  monitored wuth CCTV
गंगा मेला 2022 - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की ओर से नहीं की गई व्यवस्था
खरखाली गांधी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष अपने पूर्वजों के पिंडदान और दीपदान के लिए पहुंचे। एसडीएम ने सोमवार को गंगा के अधिक कटान को देखते हुए श्रद्धालुओं से घाट पर नहीं पहुंचने की अपील भी की है, लेकिन प्रशासन की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है कि जिससे श्रद्धालुओं को वहां जाने से रोका जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed