{"_id":"63da589302c26d7199499c3f","slug":"muzaffarnagar-there-was-a-dispute-during-the-procession-and-one-person-died-due-to-firing-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News : चढ़त के दौरान भिड़े बराती, फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, गांव में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News : चढ़त के दौरान भिड़े बराती, फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, गांव में फैली दहशत
Wed, 01 Feb 2023 05:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:48 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : चढ़त के दौरान बराती आपस में ही भिड़ गए। वहीं फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के गांव अंतवाड़ा में चढ़त के दौरान बरातियों में आपस में ही कहासुनी हो गई। इस दौरान देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। वहीं गोली लगने से एक बराती की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी समय सिंह के बेटे मनजीत की बरात खतौली थाना क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा निवासी स्वर्गीय संदीप के यहां आई थी। बरात में सतीश भी आया हुआ था। चढ़त के दौरान बरात जब खांजापुर चौपले पर पहुंची तो नाचने को लेकर बरातियों के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी होती देख सतीश (32) दोनों पक्षा को समझाने के लिए पहुंचा। इसी बीच फायरिंग हो गई, जिसमें गोली सतीश के पेट में जा लगी। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
उधर, सतीश को घायल देख वहां पर उपस्थित लोगों ने हमलवरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने उनमें से दो को दबोच लिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक सतीश के चाचा सुनील प्रधान निवासी करीमपुर बहसूमा ने थाने में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज