फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: There are houses of people of other communities near the 600 year old temple, measurement start

Muzaffarnagar: 600 साल पुराने मंदिर के पास हैं दूसरे समुदाय के लोगों के मकान, जानें क्यों शुरू हुई पैमाइश

Tue, 27 May 2025 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 May 2025 09:24 PM IST
सार

यशवीर महाराज ने मुस्लिम आबादी के बीच बने इस मंदिर को जागृत किया था। उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों के मकानों की पैमाइश और बैनामों की जांच कराने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: There are houses of people of other communities near the 600 year old temple, measurement start
पैमाइश करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुस्तर्क में मुस्लिम बस्ती के बीच स्थित प्राचीन मनकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास बने मुस्लिम समाज के मकानों की पैमाइश शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

 

राजस्व विभाग निरीक्षक संजीव शर्मा, लेखपाल ओमबीर सिंह टीम के साथ प्राचीन मनकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा व अन्य को साथ लेकर टीम ने आसपास बने मुस्लिम समाज के मकानों की भूमि की पैमाइश की। लेखपाल ओमबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को भी जांच की जाएगी। पैमाइश के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई कार्रवाई
कुछ दिन पहले यशवीर महाराज ने करीब 600 वर्ष पुराने शिव मंदिर को जागृत किया था। उन्होंने मंदिर की भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से आसपास के मुस्लिम मकानों के बैनामों की जांच, मकानों की पैमाइश की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम जानसठ ने राजस्व विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed