{"_id":"69b02c2d7d1344fcf801f000","slug":"muzaffarnagar-the-skeleton-of-a-villager-was-found-in-the-forest-of-purkaji-he-was-missing-for-seven-months-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पुरकाजी के जंगल में मिला ग्रामीण का कंकाल, सात माह से था लापता, ऐसे हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पुरकाजी के जंगल में मिला ग्रामीण का कंकाल, सात माह से था लापता, ऐसे हुई पहचान
Tue, 10 Mar 2026 08:06 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:06 PM IST
सार
गांव तुगलकपुर निवासी प्रदीप लापता हो गया था। परिजनों और पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार को गांव का ही युवक पंकज खेत पर गया था, वहीं जंगल में उसे कंकाल पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की तो कंकाल प्रदीप का निकला।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुरकाजी थाना क्षेत्र से सात माह पहले गायब हुए ग्रामीण प्रदीप का कंकाल मंगलवार को जंगल में मिला। पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल और अन्य सामान से उसकी पहचान की, जो गांव तुगलकपुर निवासी प्रदीप का निकला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पिछले साल 30 अगस्त को 40 वर्षीय प्रदीप अपने खेत पर गया था लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। उसके पिता महाराज सिंह ने पुरकाजी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गांव का पंकज अपने खेत पर घास लेने गया था, तभी उसे पास के जंगल में एक कंकाल पड़ा मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल के पास मिले मोबाइल, दरांती और कपड़ों से पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पहचान की पुष्टि के लिए भी जांच कराई जाएगी।