फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: The roads to Dahkhedi village are not walkable

दाहखेड़ी गांव के रास्ते नहीं हैं चलने लायक

Sun, 23 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: The roads to Dahkhedi village are not walkable
जानसठ तहसील के गांव दाहखेड़ी कीचड़ से अटा हुआ रास्ता। - फोटो : KHATAULI
सिखेड़ा/जानसठ। तहसील क्षेत्र के गाव दाहखेड़ी गांव में स्थित नई बस्ती के बीच से गुजरने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं पूरे रास्ते पर कीचड़ ही कीचड़ है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं एवं बच्चे भी इसी गंदगी भरे रास्ते से होकर गुजरते हैं। जिसके चलते गांव में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान से भी बार-बार उक्त रास्ते को बनवाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। गांव के राशिद, नावेद, गुलबहार, शौकीन, शमशाद, जहीर आदि ग्रामीणों का कहना है कि खंड विकास कार्यालय में भी कई बार उक्त गंदगी भरे रास्ते का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पूर्व में भी तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने गांव को साफ स्वच्छ बनाए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed