{"_id":"681e25e4b7bebe773b0c2dac","slug":"muzaffarnagar-tension-due-to-video-with-slogan-of-pakistan-zindabad-accused-on-being-caught-said-this-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो से तनाव, पकड़े जाने पर बोला आरोपी, सर मजाक में बन गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो से तनाव, पकड़े जाने पर बोला आरोपी, सर मजाक में बन गई
Fri, 09 May 2025 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 May 2025 09:29 PM IST
सार
नारे लगाने वाला आरोपी शहर के अंसारी रोड निवासी अनवर जमील है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बचने के लिए वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। वीडियो बनाने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी अनवर जमील।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमा पर तनाव के बीच जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अंसारी रोड निवासी बीड़ी व्यापारी अनवर जमील पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते नजर आया। वायरल वीडियो से तनाव बन गया। बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज की चेतावनी के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो इंदौर में बनाई गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम के समय वीडियो वायरल हुई, जिसमें शहर के अंसारी रोड निवासी अनवर जमील हंसता हुआ दिख रहा है। यही नहीं वह वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने को कह रहा है और खुद भी नारा लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद यशवीर महाराज ने नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंसारी रोड निवासी अनवर जमील है और बीड़ी का व्यापारी है।
उधर, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। दूसरे व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है।
उधर, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। दूसरे व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है।
क्या बोला आरोपी
आरोपी ने दूसरा वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि वीडियो छह माह पहले पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच देखने के दौरान बनाई है। वह अपने बेटे की शूटिंग कोच के साथ एक प्रतियोगिता में शामिल होने इंदौर गया था, वहीं पर यह वीडियो मजाक में बना ली गई।
यह भी पढ़ें...
India Pakistan Tension: युद्ध के फोटो या वीडियो का आए लिंक तो न करें क्लिक, जानें क्या हो सकता है नुकसान