{"_id":"681e212e977a35052b0c6288","slug":"india-pakistan-tension-if-you-come-across-a-link-of-a-war-photo-or-video-do-not-click-it-know-what-the-harm-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Pakistan Tension: युद्ध के फोटो या वीडियो का आए लिंक तो न करें क्लिक, जानें क्या हो सकता है नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Pakistan Tension: युद्ध के फोटो या वीडियो का आए लिंक तो न करें क्लिक, जानें क्या हो सकता है नुकसान
Fri, 09 May 2025 09:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 May 2025 09:10 PM IST
सार
Alert In Meerut: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर आया कोई भी लिंक आपका खाता खाली कर सकता है। आपके फोन का सारा डेटा चोरी हो सकता है, जिससे बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर साइबर एक्सपर्ट अलर्ट कर रहे हैं कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अन्यथा आपके मोबाइल और लैपटॉप का पूरा डाटा शेयर हो सकता है। यह डाटा पाकिस्तान के साइबर अपराधियों के पास भी जा सकता है। बहुत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
साइबर एक्सपर्ट और साइबर थाने के प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि 2025 में अब तक 41 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जबकि 500 से ज्यादा साइबर ठगी के प्रार्थना पत्र आ गए हैं। इन्हें संबंधित थानों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन चल रही है। इससे संबंधित किसी लिंक पर क्लिक न करें। इससे साइबर अपराधी आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि साइबर अपराधी युद्ध से संबंधी फोटो या वीडियो का लिंक भेजकर ठगी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें...
उम्र 85 जज्बा 25 का: पाकिस्तान को दो बार घर में घुसकर मारा, चीन से भी लड़े बाबू खान, बोले-अब भी लड़ने को तैयार
यह भी पढ़ें...
उम्र 85 जज्बा 25 का: पाकिस्तान को दो बार घर में घुसकर मारा, चीन से भी लड़े बाबू खान, बोले-अब भी लड़ने को तैयार
सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित कोई लिंक आए, जिसमें आप सहमत है या नहीं, इस लिंक पर क्लिक न करें। इससे साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी एकत्र कर आपका खाता खाली करने के साथ आईडी हैक और साइबर अटैक भी कर सकते हैं। आपके पूरे परिवार के साथ साइबर ठगी कर सकते हैं।
मोटे मुनाफे का देते हैं झांसा
ठगी करने के लिए साइबर अपराधी ऑनलाइन ट्रेडिंग में कम समय में बड़े मुनाफे का झांसा देते हैं। शेयर, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो करेंसी, सोना और रियल एस्टेट आदि में निवेश करने के लिए शिकार को प्रेरित करते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम ग्रुप और इंस्टाग्राम का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। फर्जी वेबसाइट भी इसके लिए बनाई जाती हैं। शुरुआत में यहां निवेशक को छोटी रकम पर जल्द मुनाफा दिखाकर जाल में फंसाया जाता है। इसके बाद लालच में आकर पीड़ित बड़ी रकम गंवा देते हैं।

इन्होंने कहा...
साइबर ठगी के मामलों में जागरूकता की आवश्यकता है। ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। जल्द सूचना मिलने पर साइबर एक्सपर्ट कार्रवाई करते हैं, कई बार पैसा समय रहते वापस भी आ जाता है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- अवनीश कुमार, एसपी क्राइम