फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar team tops police sports competition

Muzaffarnagar News: पुलिस की खेल प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की टीम अव्वल

Wed, 01 Oct 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar team tops police sports competition
पुलिस लाइन में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता मुजफ्फरनगर की टीम फोटो पुलिस
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की मेरठ जोन की 26वीं अंतर जनपदीय रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कार्बाइन शूटिंग, शूटिंग स्पोर्ट्स एवं अलार्म एफीसियेन्सी रेस, एयर पिस्टल, एयर राइफल प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया। मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइन व शूटिंग रेंज में आयोजित चार में से तीन प्रतियोगिताओं में मुजफ्फरनगर की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 9 जनपदों के 170 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आरआई ऊदल सिंह ने बताया कि चल वैजयन्ती (रिवाल्वर) शूटिंग में प्रथम स्थान पर रहे जनपद बागपत की टीम को 622 अंक मिले। द्वितीय स्थान पर रही जनपद शामली की टीम को 487 अंक मिले। चल वैजयन्ती (कार्बाइन) शूटिंग में प्रथम स्थान पर रही जनपद मुजफ्फरनगर की टीम को 260 व द्वितीय स्थान पर रही जनपद मेरठ की टीम को 215 अंक मिले। चल वैजयन्ती (राइफल) शूटिंग में प्रथम स्थान पर रही जनपद मुजफ्फरनगर की टीम को 776 अंक व द्वितीय स्थान पर रही जनपद बागपत की टीम को 695 अंक मिले।
विज्ञापन


चल वैजयन्ती (असाल्ट) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही जनपद मुजफ्फरनगर की टीम का समय 07 मिनट 04 सेकंड व द्वितीय स्थान पर रही जनपद हापुड की टीम का समय 09 मिनट 25 सेकंड रहा। प्रतियोगिता का समापन होने पर पुलिस अधिकारियों से सभी टीमों का रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed