फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Tantrik assigned to police

तांत्रिक पर पत्नी, बेटी व बहन को भगाने का आरोप

Sun, 23 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tantrik assigned to police
तांत्रिक को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एक व्यक्ति ने तांत्रिक को पकड़कर पुलिस को सौंपते हुए उस पर पत्नी, बेटी और बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने परिवार के साथ अनहोनी होने की आशंका भी व्यक्त की है।

जनपद मेरठ के गांव सलावा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने नगर में स्थित रोडवेज के पास से एक तांत्रिक को अपने साथियों के साथ मिलकर पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले तांत्रिक शाहिद गांव शेखपुरा में रहकर तंत्रमंत्र विद्या करता था। उसकी पत्नी उसके पास उपचार के लिए आई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद तांत्रिक ने उसकी पत्नी पर जादू टोना कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित का आरोप है कि तांत्रिक उसकी पत्नी व पांच वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय बहन को साथ लेकर दवाई लेने गया था। जिसके बाद वे घर नहीं लौटी। उक्त तांत्रिक शेखपुरा गांव से गायब हो गया। एक साल बाद उक्त तांत्रिक के खतौली आने की सूचना लगी। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था। पीड़ित ने तांत्रिक पर परिवार के साथ अनहोनी करने की आशंका व्यक्त करते हुए उनकी तलाश किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed