{"_id":"67b8b96d5395b0799405fc9f","slug":"muzaffarnagar-sub-inspector-suspended-in-bribery-case-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पर फिर लगा दाग: रिश्वत लेने के मामले में दरोगा सस्पेंड, वीडियो के आधार पर एसएसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी पर फिर लगा दाग: रिश्वत लेने के मामले में दरोगा सस्पेंड, वीडियो के आधार पर एसएसपी ने की कार्रवाई
Fri, 21 Feb 2025 11:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:06 PM IST
सार
एसएसपी अभिषेक सिंह ने रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की है। भोपा थाने की सीकरी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा देव पाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में दरोगा सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसएसपी अभिषेक सिंह ने भोपा थाने की सीकरी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा देव पाल सिंह को रिश्वत लेने के मामले में सस्पेंड किया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि सीकरी थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में दंपती में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
एक पक्ष ने दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। दरोगा की इसी दौरान रिश्वत लेने की एक वीडियो वायरल हो गया। जांच करने पर मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
इस मामले की जांच सीओ भोपा देवव्रत बाजपई ने की। उनकी रिपोर्ट देने पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में सीओ जानसठ से विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन