फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Stray Cattle Trouble Nakur Town Residents, Fear of Accidents on Busy Roads

Saharanpur: सड़क पर खतरा बन गए बेसहारा बैल! नकुड़ नगर में गोवंश की भरमार से लोग परेशान, हादसे का हर पल डर

Wed, 02 Jul 2025 12:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

नकुड़ नगर में बेसहारा गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे नगरवासी परेशान हैं। रोड पर झुंड में खड़े जानवरों से वाहन चालकों को दिक्कत और हादसे का खतरा बना हुआ है। प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Stray Cattle Trouble Nakur Town Residents, Fear of Accidents on Busy Roads
मुजफ्फरनगर में आवारा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ नगर इन दिनों बेसहारा गोवंश की समस्या से जूझ रहा है। ये गोवंश कभी बाजार के बीचोंबीच पहुंच जाते हैं तो कभी मुख्य मार्गों पर झुंड में खड़े मिलते हैं। खासकर सहारनपुर, गंगोह और सरसावा रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर इनकी उपस्थिति से हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


गौशाला होने के बावजूद गोवंश सड़कों पर
क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कान्हा गौशाला बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद नगर में गोवंश खुलेआम घूमते मिलते हैं। यह गौशाला सिर्फ नाम की साबित हो रही है क्योंकि नगर की सड़कों पर यह गोवंश हर समय मंडराते नजर आते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की निष्क्रियता से जनता नाराज
नगरवासियों का कहना है कि पालिका और तहसील प्रशासन को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। कभी-कभार दो-चार जानवरों को पकड़कर खानापूर्ति कर दी जाती है, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही।

लोगों की मांग: हटाओ गोवंश, बचाओ जान
नगरवासियों ने SDM से गुहार लगाई है कि नगर की सड़कों को इन जानवरों से मुक्त किया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जन आंदोलन के रूप में विरोध जताना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed