फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Station Superintendent Vipin Tyagi died in an accident

Muzaffarnagar:  स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की हादसे में मौत, निर्माणाधीन मकान के जाल से गिरने से हुआ हादसा

Sat, 15 Apr 2023 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Apr 2023 01:32 PM IST
सार

उतरत प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में स्टेशन अधीक्षक की मौत हो गई। बताया गया कि व अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गए थे। यहां जाल गिरने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Station Superintendent Vipin Tyagi died in an accident
स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी -File Photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह अपने निर्माणाधीन मकान में देख रेख के लिए गए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान का जाल गिर गया और विपिन त्यागी इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार शहर के भोपा रोड स्थित निर्माणाधीन मकान के जाल से गिर जाने के कारण गंभीर घायल हुए स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी (58) की मौत हो गई। रेलवे कर्मियों और परिवार में गम का माहौल है। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Shamli News: जिसने जन्म दिया वही बनी कातिल, एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मारा, हिरासत में आरोपी मां

विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से जिले के सोंहजनी तगान गांव निवासी विपिन त्यागी शहर के भोपा रोड पर रह रहे थे। निर्माणाधीन मकान की छत पर गए थे, इस दौरान उनकी कॉल आ गई।


मोबाइल पर बात करने के दौरान वह जाल से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर घायल होने के कारण परिजन मेरठ लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों के बीच गम का माहौल बन गया। शहर के गणमान्य लोगों ने भी दुख जताया है। विपिन त्यागी सरल स्वभाग के व्यक्ति थे।


2017 से थे स्टेशन अधीक्षक 

विपिन त्यागी साल 2017 से स्टेशन अधीक्षक थे। उनका बेटा अभिषेक नोएडा में नौकरी करता है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी और माता के साथ वह भोपा रोड पर रह रहे थे। बड़े भाई अरविंद त्यागी रेलवे में डायरेक्टर और छोटे भाई हापुड़ में पुलिस में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed