फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar SSP Abhishek Yadav Gold Medal

पुलिस-सेना के कंधों पर देश की सुरक्षा: डीएम

Mon, 17 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar SSP Abhishek Yadav Gold Medal
पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अभिषेक यादव को गोल्ड मेडल का बैज लगाकर सम्मानित करती डी? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस-सेना के कंधों पर देश की सुरक्षा: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को देश की एकता-अखंडता के लिए काम करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डीएम सेल्वा कुमारी जे ने डीजीपी की ओर से एसएसपी अभिषेक यादव को गोल्ड मेडल व दो पुलिसकर्मियों को सिल्वर मेडल प्रदान किए।

पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को कोविड-19 की नियमावली का पालन करते हुए हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने क्वार्टर गारद का निरीक्षण कर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों को देश की एकता व अखंडता के लिए काम करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा पुलिस व सेना के कंधों पर है। दोनों ही तंत्र बखूबी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। बॉर्डर पर सेना तो देश के अंदर पुलिस पूरी मुस्तैदी से जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। कोरोना काल में भी जनपद पुलिस ने बेहद सराहनीय काम किया है और अब भी कर रही है। वहीं, एसएसपी के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण में भी पुलिस ने कई बड़े केस वर्कआउट कर बड़ी संख्या में बदमाशों को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाया है। सांडू गैंग का खात्मा इसका उदाहरण है। इसके बाद, डीएम ने एसएसपी अभिषेक यादव को डीजीपी स्तर से दिए गए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। वहीं, हेड कांस्टेबल धर्मबीर सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम देवी को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। सभी अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed